चक्रधरपुर, अगस्त 19 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम ने जिले के उपायुक्त मनीष कुमार की मौजूदगी में चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में आयुक्त ने बंगाली बालिका उच्च विद्यालय स्थित मतदान केंद्र संख्या 228, 229 एवं 231 तथा कार्मेल हाई स्कूल स्थित मतदान केंद्र संख्या 232, 233 एवं 236 का जायजा लिया। इस दौरान पोड़ाहाट चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लॉन्ग सहित संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में प्रमंडलीय आयुक्त ने संबंधित मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल पदाधिकारियों से संचालित निर्वाचन संबंधी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्...