चक्रधरपुर, अगस्त 9 -- Chakradharpur News: आनंदपुर। आनंदपुर प्रखंड सभागार में स्वतंत्रता दिवस को लेकर बीडीओ अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजन कि गई। बैठक में आनंदपुर प्रखंड के विभिन्न सरकारी, कार्यालयों, संस्थानों एवं विद्यालयों में होने वाले झंडोत्तोलन कार्यक्रम की समय-सारणी तय की गई। 15 अगस्त शनिवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में सुबह 9 बजे मुख्य झंडोत्तोलन किया जाएगा। साथ ही सीआरपीएफ कैंप में सुबह 9:20 बजे और आनंदपुर थाना में 9:35 बजे झंडोत्तोलन होगा। इसके बाद 9:40 बजे से 10 बजे के बीच झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय, झारखंड ग्रामीण बैंक, लैम्पस, बैंक ऑफ इंडिया, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, वन क्षेत्र कार्यालय, पंचायत सचिवालय, राजकीय बुनियादी विद्यालय, राजकीय उच्च विद्यालय, डीपीओ शिक्षा दीप विद्यालय तथा जेएसएलपीएस कार्...