चक्रधरपुर, अगस्त 4 -- Chakradharpur News: आनंदपुर, संवाददाता। जिले के सुदूरवर्ती पोड़ाहाट जंगल के बीहड़ गोईलकेरा सीएचसी अंतर्गत के आनंदपुर प्रखंड के रूंगीकोचा पंचायत अंतर्गत गुडीउली गांव के स्कूल टोला निवासी 80 वर्षीय प्रभुसाय जोजो की सोमवार सुबह कथित तौर पर मलेरिया से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार प्रभुसाय पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया जा रहा था। मृतक के पुत्र गाबरीयल जोजो ने बताया कि तबीयत खराब होने के बाद शनिवार को उन्हें प्रखंड क्षेत्र के एक स्थानीय चिकित्सक के पास जांच के लिए ले जाया गया था। वहां किट से मलेरिया की जांच की गई जिसमें उन्हें पॉजिटिव बताया गया था। इसके बाद दवा देकर उनका इलाज शुरू किया गया। परिजनों के मुताबिक इलाज के दौरान सोमवार सुबह अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और कुछ ही समय बाद घ...