Chakradharpur News: आनंदपुर में फिर सक्रिय हुए लकड़ी माफिया, जंगल से लाखों की शाल लकड़ी काट किया संग्रह
चक्रधरपुर, जुलाई 11 -- Chakradharpur News: आनंदपुर, संवाददाता आनंदपुर प्रखंड में एक बार फिर लकड़ी माफियाओं की गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। इसका ताजा मामला रोबोकेरा पंचायत के कुदाहंसदा गांव स्थित जंगल से सामने आया है, जहां शाल के दो से तीन बड़े पेड़ों की अवैध कटाई कर लकड़ियों का संग्रह किए जाने की सूचना मिली है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार आरिफ, लियाकत और हाशिम नामक कथित लकड़ी तस्करों द्वारा कुदाहंसदा क्षेत्र में अवैध रूप से जंगल की कटाई और लकड़ियों की ढुलाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि ये तस्कर कुछ माह पहले ही इस क्षेत्र में फिर से सक्रिय हुए हैं। वन विभाग की लगातार छापेमारी के बाद कुछ समय तक उनकी गतिविधियां थम गई थीं, लेकिन अब दोबारा अवैध कटाई शुरू होने की चर्चा है। सूत्रों का दावा है कि जंगल में संग्रहित शाल की लकड़ियों की अनुमानित कीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.