चक्रधरपुर, जुलाई 27 -- Chakradharpur News: आनंदपुर। आनंदपुर थाना कांड संख्या 14/2025 दिनांक 01 जुलाई 2025 में दर्ज मामले के फरार अभियुक्त कोमल डहगा के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की गई। यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 318, 61(2) तथा संशोधित धाराओं 316(2), 318(4) एवं 3(5) के तहत दर्ज है। जानकारी के अनुसार, माननीय अपर न्यायिक दंडाधिकारी, चक्रधरपुर द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध 20 जुलाई 2026 को इश्तेहार जारी किया गया था। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में 26 जुलाई 2026 को आनंदपुर थाना के पुलिस पदाधिकारियों ने अभियुक्त कोमल डहगा, पिता स्वर्गीय मनमसीह डहगा, निवासी ग्राम बघचट्टा, थाना आनंदपुर, जिला पश्चिमी सिंहभूम के आवास पर पहुंचकर मुख्य द्वार पर न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार चस्पा किया। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई न्यायालय के निर्...