चक्रधरपुर, सितम्बर 29 -- Chakradharpur News: आनंदपुर, संवाददाता। सारंडा पीढ़ में मानकी लुगड़ा देवगम की अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई, जिसमें नवनिर्वाचित मुंडा ने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और ग्रामसभा के निर्णयों के पालन की शपथ ली। जानकारी के मुताबिक लंबे समय से रिक्त पड़े मुंडा पद को भरने की प्रक्रिया के तहत सोमवार को मनोहरपुर अंचल के सारंडा पीढ़ में विशेष ग्रामसभा आयोजित की गई। ग्रामसभा में पूर्व मुंडा के वंशज सुकराम चेरवा का मुंडा पद के लिए चयन किया गया। चयन प्रक्रिया क्षेत्रीय मानकी लुगड़ा देवगम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिला दंडाधिकारी सह जिला उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम के निर्देश के आलोक में रिक्त पड़े मुंडा पदों पर विशेष अभियान के तहत चयन की प्रक्रिया की जा रही है। इसी क्रम में मनोहरपुर अंचल के राजस्व अधिकारी सह अंचल निरीक्षक दीपक प्रजा...