चक्रधरपुर, जुलाई 24 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। सेरसा स्टेडियम में चल रहे प्रथम पोड़ाहाट लीग-2026 फुटबॉल प्रतियोगिता के गुरुवार को हुए पहले सेमीफाइनल मैच में सेरसा सीकेपी ने आदिवासी ब्वॉयज क्लब टोकलो को 3-1 गोल से हराकर फाइनल में प्रवेश कर गया है। आज के मैच में शानदार खेल प्रदर्शन करने के लिए सेरसा सीकेपी के जर्सी नंबर 23 अनिल तिग्गा को मैन आफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। आज मैच शुरू होने के बाद सेरसा सीकेपी के अनिल तिग्गा ने 23वें मिनट में एक गोल दागा। वहीं आदिवासी ब्वॉयज क्लब के खिलाड़ी यादव सामड ने 29वें मिनट एक गोल दागकर मैच को बराबरी में किया। यह भी पढ़ें- Saraikela News: जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधू चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर सेरसा सीकेपी के खिलाड़ी नितीश बारी ने 48वें और 86वें मिनट में क्...