चक्रधरपुर, जुलाई 10 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। सेरसा स्टेडियम में चल रहे प्रथम सेरसा पोड़ाहाट लीग-26 के गुरुवार को हुए दो मैच के पहले मैच में आदिवासी फुटबॉल क्लब ने लिटिल स्टार फुटबॉल क्लब को 6-0 गोल से हराया। शानदार गोल दागने के लिए आदिवासी क्लब के जर्सी नंबर 13 सुभाष कोटा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। दूसरा मैच यूनाइटेड क्लब बनाम भगरिया ब्लास्टर के बीच खेला गया जिसमें यूनाइटेड क्लब ने भगरिया ब्लास्टर को 3-0 गोल से हराकर मैच जीत लिया। यूनाइटेड क्लब के खिलाड़ी साहिल मुखी जर्सी नंबर 21 को शानदार खेल प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- Saraikela News: जिला फुटबॉल लीग : आरएफटीसी खरसावां और एंजेल एफसी की शानदार जीत आज के मैच में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा नेता सह समाज सेवी डॉ. विजय सिंह...