चक्रधरपुर, अक्टूबर 9 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत असंतलिया पंचायत के इंदकाटा पुलिया के पास शुक्रवार सुबह नदी किनारे एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान असंतलिया गांव निवासी 50 वर्षीय रविंद्र बोदरा के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार, सुबह जब स्थानीय ग्रामीण इंदकाटा गांव के पास नदी में नहाने पहुंचे, तो उनकी नजर किनारे पड़े शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने ध्यान से देखा तो मृतक की पहचान रविंद्र बोदरा के रूप में हुई। इसके बाद तुरंत घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि रविंद्र बोदरा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। इधर, स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना चक्रधरपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुं...