चक्रधरपुर, अक्टूबर 29 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध शराब विनिर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को जगन्नाथपुर एवं चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के गुटूसाई और गेंगखोली गांव में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के गुटूसाई गांव के दुर्गम क्षेत्र में संचालित दो अवैध महुआ चुलाई शराब की भट्ठियों को पूर्णत: ध्वस्त किया गया। इस मामले में दोनों भट्ठियों के संचालकों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया। वहीं चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के गैंगखोली गांव में की गई छापेमारी के दौरान अवैध शराब की बिक्री करते हुए एक अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियान के दौरान कुल तीन मामले दर्ज किए गए, जिनमें एक अभियुक्त की गिरफ्तारी शामिल है। कार्र...