चक्रधरपुर, नवम्बर 27 -- अवैध अफीम की खेती के खिलाफ जागरूकता अभियान Chakradharpur News: बंदगांव प्रखंड के टेबो थाना अंतर्गत ग्राम कोटागढ़ा, शंकरा, हलमद एवं रोगतो में अवैध अफीम (पोस्ता) की खेती के खिलाफ टेबो थाना पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी सुशील कुमार मारंडी के नेतृत्व में आयोजित सामूहिक बैठक में ग्रामीण मुंडा, मानकी एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक के दौरान ग्रामीणों को अवैध अफीम (पोस्ता) की खेती नहीं करने को लेकर जागरूक किया गया। पुलिस की ओर से अफीम की खेती से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही एनडीपीएस एक्ट के तहत अवैध अफीम की खेती करने पर होने वाले कानूनी कार्रवाई एवं सख्त दंडनीय प्रावधानों से भी ग्रामीणों को अवगत कराया गया। थाना प्रभारी सुशील कुम...