चक्रधरपुर, अक्टूबर 29 -- Chakradharpur News: बंदगांव, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिले के उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने बुधवार को बंदगांव प्रखंड का निरीक्षण कर विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन एवं निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने योजनाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता तथा समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने अबुआ आवास योजना के अंतर्गत बंदगांव ग्राम पंचायत की लाभुक शोभा देवी के नवनिर्मित आवास में गृह प्रवेश कराया। इस अवसर पर उन्होंने लाभुक को उपहार स्वरूप प्रेशर कुकर प्रदान किया। आवास योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को मह...