चक्रधरपुर, सितम्बर 1 -- Chakradharpur News: गोईलकेरा। गोईलकेरा के ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्ता और अफीम की खेती को रोकने के लिए थाने के स्तर से बड़ी पहल शुरू की गई है। थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा ने इसको लेकर ग्रामीण मुंडाओं, डाकुवा और स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठक कर पोस्ता और अफीम की खेती की रोकथाम पर गहन विचार-विमर्श किया। पुलिस की ओर से बताया गया कि पोस्ता और अफीम की खेती एक जघन्य अपराध है जिसमें उम्र कैद से लेकर मृत्युदंड तक का प्रावधान है। इससे समाज में न केवल बुराई पनपती है बल्कि आने वाली पीढ़ियां भी नशे की लत से बर्बाद हो जाती है। पोस्ता और अफीम से चरस, हेरोइन, ब्राउन शुगर जैसे नशीले पदार्थ बनाए जाते हैं जो बच्चों का भविष्य तबाह कर देती है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: अवैध अफीम की खेती और मादक पदार्थों के खिलाफ करें कार्रवाई : डीसी पुल...