चक्रधरपुर, अगस्त 12 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल के नये भवन में मंगलवार को 272 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व एएनसी जांच हुआ। जहां एएनसी जांच का निरीक्षण सिविल सर्जन जुझारी माझी ने किया। जहां उन्होंने महिलाओं की भीड़ को देखा। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं के लिए एक ही जगहों पर सभी तरह की जांच होना चाहिए। जिससे गर्भवती महिलाओं को किसी तरह की दिक्कत न हो। साथ ही जांच कराने पहुंची महिलाओं को एक घंटे के अंदर अस्पताल में जांच करने के बाद छोड़ दिया जाए। इस दौरान अनुमंडल अस्पताल की डाक्टर प्रणिता बांका, डाक्टर लक्ष्मी कुमारी ने सभी गर्भवती महिलाओं की जांच की। यह भी पढ़ें- Siwan News हसनपुरा सीएचसी में 35 महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच जांच के दौरान मिहलाओं को आवश्यक दवा एवं...