चक्रधरपुर, अगस्त 27 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। अनुमंडल अस्पताल परिसर में बुधवार सुबह करीबन सवा 11 बजे करंट की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई। अस्पताल परिसर के मुख्य द्वारा के सामने खुले पड़े नंगे बिजली के तार की चपेट गाय आ गई। इस घटना ने अस्पताल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। जानकारी के अनुसार अस्पताल के मुख्य गेट और बाइक स्टैंड के पास स्थिति बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को जाने वाले बिजली के कनेक्शन बॉक्स के तार खुले और नंगे छोड़े गए थे। अस्पताल परिसर खुला होने के कारण वहां अक्सर मवेशी घूमते रहते हैं। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: अनुमंडल अस्पताल परिसर में खुले बिजली तार की चपेट में आने से गाय की मौत वहीं घटना के बाद अस्पताल की बिजली आपूर्ति बंद कर रख दिया गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने इस घटना...