नई दिल्ली, मार्च 19 -- Chaitra Navratri Wishes in Sanskrit 2026: नवरात्रि के पावन दिन आज से शुरू हो चुके हैं और पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जाएगी। हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व खास महत्व रखता है और सभी लोग माता के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं। कई लोग नौ दिनों का उपवास भी करते हैं, तो कुछ लोग पहला और आखिरी व्रत करते हैं। नवरात्रि के शुभ दिनों में लोग एक दूसरे को बधाई संदेश व्हाट्सऐप, फेसबुक पर भेजते हैं, अगर आप भी अपने प्रियजनों, दोस्तों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो हिंदी के बजाय संस्कृत में संदेश भेजें। यहां कुछ चुनिंदा संदेश हम आपके साथ साझा कर रहे हैं।नवरात्रि के शुभकामना संदेश संस्कृत में- 1- सर्वमङ्गलमाङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तु ते॥ नवरात्रि-पर्वणः हार्दि...