नई दिल्ली, मार्च 18 -- Chaitra Navratri 2026: सनातन धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्त है। साल भर में चार बार आने वाली नवरात्रि में से दो ही सिर्फ गृहस्थ वालों के लिए होती है। बाकी दो गुप्त होती हैं जिसमें साधक उपासना करते हैं। गृहस्थों के लिए चैत्र और शारदीय नवरात्रि बेहद ही मायने रखती हैं। इस दौरान 9 दिन तक मां दुर्गा के सारे नौ स्वरूपों को पूजा जाता है। हर एक दिन उनके अलग-अलग स्वरूप की पूजा होती है। चैत्र का महीना चल रहा है और कल यानी 19 मार्च से नवरात्रि शुरु होने जा रही है। चैत्र नवरात्रि में घटस्थापना यानी कलश की स्थापना की जाती है। अगर आप सोच रहे हैं कि ये पूजा शारदीय वाली जैसी है या फिर अलग है तो आपको कन्फ्यूज होने की जरूरत नहीं है। नीचे आसान तरीके से समझें कि चैत्र नवरात्रि की पूजा विधि क्या है?नोट करें चैत्र नवरात्रि की संपूर्ण पू...