नई दिल्ली, मार्च 20 -- Chaitra Navratri 2026 Day 2: सनातन धर्म में चैत्र का महीना बेहद ही खास होता है। इस महीने में चैत्र नवरात्रि मनाई जाती है। हर साल चैत्र महीने की प्रतिपदा तिथि पर चैत्र नवरात्रि मनाई जाती है। इस साल इसकी शुरुआत 19 मार्च से हुई है। कल चैत्र नवरात्रि का पहला दिन था और इस दिन मां शैलपुत्री की पूजा हुई। बता दें कि चैत्र नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा के सभी स्वरूपों की पूजा की जाती है। मां दुर्गा के कुल 9 स्वरूप हैं और मान्यता है कि विधि विधान से हर किसी की पूजा की जाए तो जिंदगी में आने वाली सारी बाधाएं खत्म हो जाती हैं। साथ ही जिंदगी में खुशहाली और सुख-समृद्धि का आगमन होता है। नवरात्रि के दौरान कई लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज हो जाते हैं कि आखिर हर दिन दुर्गा सप्तशती के किस अध्याय का पाठ किया जाए? नीचे इस चीज को विस्त...