नई दिल्ली, मार्च 19 -- Chaitra Navratri Wishes 2026: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व आज यानी 19 मार्च 2026 से शुरू हो रहा है। यह पर्व मां दुर्गा की आराधना और शक्ति पूजा का प्रतीक है। नौ दिनों तक चलने वाला पर्व 27 मार्च को समाप्त होगा। नवरात्रि का यह पर्व न केवल देवी दुर्गा की पूजा के लिए खास महत्व रखता है, बल्कि हिंदू नववर्ष की शुरुआत भी मानी जाती है। इन दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग नौ स्वरूपों की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। नवरात्रि के मौके पर साधक 9 दिनों का व्रत रखते हैं, कलश स्थापना करते हैं और अखंड ज्योति जलाते हैं। साथ ही लोग दोस्तों और रिश्तेदारों को मैसेज भेज कर नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हैं। अगर आप भी इस पवित्र पर्व पर अपने रिश्तेदारों को चैत्र नवरात्रि की शुभकामना मैसेज भेजना चाहते हैं, तो हम आपके लिए पावन विशेज ...