नई दिल्ली, मार्च 19 -- चैत्र नवरात्रि की शुरुआत आज, 19 मार्च से हो गई है। हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है और इसे मां दुर्गा की उपासना का सबसे महत्वपूर्ण समय माना जाता है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में मां के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। नवरात्रि की शुरुआत घटस्थापना से होती है, जिसे कलश स्थापना भी कहा जाता है। इस साल नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे। अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन के बाद व्रत का पारण किया जाएगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इस बार मां दुर्गा डोली या पालकी में सवार होकर आ रही हैं और गज यानी हाथी पर सवार होकर जाएंगी। नौ दिनों में नौ स्वरूपों की पूजा- नवरात्र के हर दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। पहले दिन शैलपुत्री, दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.