नई दिल्ली, मार्च 21 -- आज यानी 21 मार्च को नवरात्रि का तीसरा दिन है। नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। मां चंद्रघंटा का स्वरूप बहुत ही दिव्य और आलौकिक है। जो भक्त श्रद्धा भाव से मां की पूजा करते हैं, उसे मां अभयदान देती है। 10 भुजाओं वाली माता चंद्रघंटा दुष्टों का विनाश करने वाली मानी जाती है। माता की पूजा से भक्तों के जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। नवरात्रि के इस पावन पर्व को आप भक्ति-भाव के साथ ही उत्साहपूर्वक भी मनाएं और अपनों को नवरात्रि के तीसरे दिन की शुभकामना संदेश भेजें। यहां देखिए नवरात्रि के तीसरे दिन के 10 शुभ संदेश। यह भी पढ़ें- नवरात्रि के तीसरे दिन पढ़ें मां चंद्रघंटा की कथा, नष्ट होते हैं पाप 1. मां चंद्रघंटा की कृपा से आपके मन को शांति और आत्मबल प्राप्त हो,उ...