नई दिल्ली, मार्च 24 -- चैत्र नवरात्रि 2026 मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का पवित्र पर्व है, जो 19 मार्च 2026 से शुरू होकर 27 मार्च 2026 को रामनवमी के साथ समाप्त होगा। नवरात्रि के अंतिम तीन दिन - सप्तमी, अष्टमी और नवमी को विशेष महत्व दिया जाता है। इन दिनों में मां की पूजा के साथ कन्या पूजन यानी कंजक पूजन का विधान है, जिससे मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि नवरात्रि व्रत का फल कन्या पूजन के बिना अधूरा रह जाता है। इस बार अष्टमी और नवमी के तिथि संयोग को लेकर भक्तों में उत्सुकता है। आइए जानते हैं सही तिथियां, मुहूर्त और कन्या पूजन की विधि।चैत्र नवरात्रि 2026 की सप्तमी तिथि चैत्र नवरात्रि की सप्तमी तिथि 24 मार्च 2026 को शाम 4:08 बजे आरंभ होकर 25 मार्च 2026 को दोपहर 1:50 बजे ...