नई दिल्ली, मार्च 7 -- Chaitra Navratri 2026: हिंदू धर्म में चैत्र का महीना बेहद ही खास होता है। इसी महीने में नवरात्रि भी होती है, जिसे चैत्र नवरात्रि कहा जाता है। इस साल की चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होने वाली है। इस दौरान लोग 9 दिनों तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं। मान्यता है कि विधि-विधान के साथ नवरात्रि के पूरे नौ दिन पूजा की जाए तो मां दुर्गा की असीम कृपा मिलती है। इसके अलावा इन दिनों अगर मां दुर्गा के 108 नामों का जाप कर लिया जाए तो सारे काम बनने लगते हैं। इसके अलावा इन नामों के जाप से आसपास की नेगेटिविटी दूर होती है और मन को खूब शांति मिलती है। नीचे विस्तार से जानें कि इस बार की चैत्र नवरात्रि की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या है? साथ ही जानें मां दुर्गा के 108 नामों के बारे में।कब है चैत्र नवरात्रि? बता दें कि हर चैत्र न...