नई दिल्ली, मार्च 14 -- चैत्र नवरात्रि 2026 में 19 मार्च से शुरू हो रही है। इस बार नवरात्रि की शुरुआत पंचक और खरमास के बीच पड़ रही है। खरमास 15 मार्च से शुरू होकर 14 अप्रैल तक रहेगा और पंचक 16 मार्च शाम से 20 मार्च रात तक चलेगा। ऐसे में श्रद्धालुओं के मन में सवाल उठ रहा है कि पंचक और खरमास में कलश स्थापना यानी घटस्थापना कैसे करें? ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक परंपराओं के अनुसार, देवी पूजन इन दोषों से मुक्त रहता है। आइए जानते हैं इस बार की तिथियां, मुहूर्त और पूजा विधि।चैत्र नवरात्रि 2026 की तिथियां और मुहूर्त चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि 19 मार्च 2026, दिन - गुरुवार को सुबह 6:52 बजे शुरू होगी और 20 मार्च सुबह 4:52 बजे समाप्त होगी। उदय तिथि के आधार पर नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च से मानी जाएगी। घटस्थापना का मुख्य मुहूर्त सुबह 6:52 से 7:43 बजे तक ...