नई दिल्ली, मार्च 19 -- चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च 2026 से हो गई है। इसका समापन 27 मार्च, रामनवमी पर होगा। नवरात्रि के 9 दिनों तक मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना पूरे विधि-विधान से की जाती है। पहले दिन घटस्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। नवदुर्गाओं में प्रथम शैलपुत्री मां की शक्तियां अनंत हैं और उनकी कथा काफी प्रेरणादायक है। नीचे संपूर्ण कथा का दी गई है, जिसे आप नवरात्रि के पहले दिन पढ़ सकते हैं।Chaitra Navratri 2026 first day Katha: चैत्र नवरात्रि पर पढ़ें मां शैलपुत्री की कथा शैलपुत्री माता नवदुर्गाओं में पहली देवी मानी जाती हैं। अपने पिछले जन्म में वो प्रजापति दक्ष की पुत्री थीं। तब इनका नाम 'सती' था। इनका विवाह भगवान शिव के साथ हुआ था। एक बार की बात है, प्रजापति दक्ष ने एक बहुत बड़ा यज्ञ किया। यज्ञ...