नई दिल्ली, मार्च 23 -- चैत्र नवरात्रि के अंतिम दो दिनों में कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। अष्टमी और नवमी तिथि पर छोटी कन्याओं को देवी दुर्गा का स्वरूप मानकर पूजा की जाती है, जिन्हें कंजक भी कहा जाता है। मान्यता है कि नौ कन्याओं की विधिवत पूजा के बाद ही नवरात्रि का व्रत और आराधना पूर्ण फल देती है। इससे मां दुर्गा प्रसन्न होकर सुख, सौभाग्य, संतान सुख और मनोकामनाओं की पूर्ति करती हैं। चैत्र नवरात्रि 2026 में कन्या पूजन की मुख्य तिथियां निम्न हैं। आइए विस्तार से जानते हैं सही समय, विधि और नियम।चैत्र नवरात्रि 2026 में कन्या पूजन की तिथियां चैत्र नवरात्रि 2026 में कन्या पूजन मुख्य रूप से दो दिनों में किया जाता है:दुर्गाष्टमी (अष्टमी तिथि): 26 मार्च 2026, गुरुवारमहानवमी (नवमी तिथि): 27 मार्च 2026, शुक्रवार कई परिवार अष्टमी को कन्या पूजन करत...