नई दिल्ली, फरवरी 2 -- Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखती है। इस पर्व की शुरुआत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। प्रतिपदा के दिन कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा शुरू होती है। तिथियों के घटने-बढ़ने के कारण नवरात्रि कभी 8, कभी 9 और कभी 10 दिन की भी हो सकती है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, चैत्र नवरात्रि आमतौर पर मार्च या अप्रैल के महीने में आती है। चैत्र नवरात्रि के अलावा शारदीय नवरात्रि भी होती है, जिसे अधिकतर लोग धूमधाम से मनाते हैं। इसके अलावा साल में दो गुप्त नवरात्रि भी आती हैं। चैत्र नवरात्रि के दौरान महानवमी के दिन राम नवमी मनाई जाती है, जबकि दशमी पर दशहरा नहीं होता, क्योंकि दशहरा शारदीय नवरात्रि से जुड़ा पर्व है। चैत्र नवरात्रि 2026 की तारीख- दृक पंचांग के अनु...