नई दिल्ली, मार्च 13 -- chaitra masik shivratri 2026: हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। यह भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन महादेव के साथ ही माता पार्वती की पूजा की जाती है। पंचांग के मुताबिक प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। इस तरह पूरे साल में 12 बार मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। इस वक्त चैत्र का महीना चल रहा है। चलिए जानते हैं कि चैत्र में कब मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाए। चैत्र मासिक शिवरात्रि 2026 तिथिहिंदू पंचांग के मुताबिक 17 मार्च को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। इस दिन चैत्र कृष्ण चतुर्दशी तिथि 17 मार्च को सुबह 9 बजकर 23 मिनट से 18 मार्च के सुबह 8 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। ऐसे में उदयातिथि के मुताबिक इस बार चैत्र मासिक शिवरात्रि का व्रत 17 मा...