नई दिल्ली, मार्च 17 -- Chaitra Amavasya 2026: सनातन धर्म में दान-पुण्य का काम काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। कुछ विशेष दिनों पर किया गया दान कई तरह क दोष भी दूर कर देता है। दान की मदद से नवग्रहों से जुड़े दोष दूर हो जाते हैं। चैत्र महीने में पड़ने वाली अमावस्या के दिन दान करना सबसे शुभ माना जाता है। बता दें कि इस बार चैत्र अमावस्या एक नहीं बल्कि दो दिन पड़ने वाली है। हिंदू पंचांग के हिसाब से इस बार 18 और 19 मार्च को चैत्र अमावस्या है। दरअसल अमावस्या की तिथि की शुरुआत 18 मार्च की सुबह से हो रही है और इसका समापन 19 मार्च को हो रहा है। इसी वजह से ये दो दिन मान्य हो रहा है। अब जान लेते हैं कि आखिर इस दिन कौन सा खास उपाय जरूर करना चाहिए और साथ ही जानेंगे कि इस दिन किन चीजों के दान से पितृ दोष खत्म हो जाता है। दान करने के लिए सबसे तिथि 19 मार्च ...