चाईबासा, नवम्बर 21 -- Chaibasa News: चाईबासा। सदर थाना क्षेत्र के आमला टोला निवासी चंचला देवी ने होम लोन के नाम पर साइबर ठगी और लगातार किस्त की रकम काटे जाने को लेकर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। 19 नवंबर 2026 को दर्ज मामले में हर्षित सिंह समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। पीड़िता के अनुसार, उसके साथ 96 हजार 100 रुपये की धोखाधड़ी की गई है। दर्ज शिकायत के अनुसार, 19 अगस्त 2025 को चंचला देवी के मोबाइल पर एक कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को होम क्रेडिट बैंक का कर्मचारी बताते हुए होम लोन देने की बात कही। इसके लिए उसने बैंक खाता, आधार कार्ड और पैन कार्ड का विवरण मांगा। चंचला देवी ने सभी जानकारियां उपलब्ध करा दीं। बाद में किस्त और ब्याज की जानकारी मिलने पर उन्होंने लोन लेने से इनकार कर दिया।

लोन की पेशकश और रकम लौटाने का मामला आरोप...