चाईबासा, अगस्त 24 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। उपायुक्त मनीष कुमार ने 15वें वित्त आयोग मद से संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने पंचायत सचिवालय सुदृढ़ीकरण से संबंधित सभी कार्यों को आगामी 5 सितंबर तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

पंचायत सचिवालयों का सुदृढ़ीकरण उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवालय ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन एवं आमजनों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं, इसलिए इनके सुदृढ़ीकरण से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। उपायुक्त ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला पंचायत कार्यालय के माध्यम से संचालित विभिन्न विकास एवं जनहितकारी कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिय...