Chaibasa News: 16 अगस्त को निकलेगी कांवड़ पदयात्रा
चाईबासा, अगस्त 12 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। करने वाले शिव कराने वाले शिव संस्था के तत्वावधान में 16 अगस्त को चाईबासा में भव्य कांवड़ पदयात्रा निकाली जाएगी। संस्था के सदस्यों ने बताया कि यह कांवड़ पदयात्रा प्रातः 7:00 बजे करणी मंदिर, गांधी टोला, चाईबासा से भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना एवं मंगल आरती के साथ शुरू होगी। इसके बाद हजारों शिवभक्त "हर हर महादेव" एवं "बोल बम" के जयघोष के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री श्याम मंदिर, ठाकुरबाड़ी, चाईबासा तक पदयात्रा करेंगे। यात्रा के समापन पर श्री श्याम मंदिर, ठाकुरबाड़ी में सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त आकर्षक एवं सुंदर कांवड़ सजाने वाले तथा विशेष कांवड़-वेशभूषा में शामिल होने वाले शिवभक्तों को संस्था की ओर से विशेष सम्मान एवं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.