चाईबासा, अगस्त 6 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। उपायुक्त मनीष कुमार ने प्रोजेक्ट प्राण के अंतर्गत आवास निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा सभी लंबित आवासों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया है। उपायुक्त ने पंचायत भवनों के सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य को 15 अगस्त से पूर्व पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी पंचायत सचिवों एवं रोजगार सेवकों के साथ ऑनलाइन माध्यम से समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिया। बैठक में विभिन्न विकासात्मक एवं जनहितकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: अधूरी योजनाओं का भौतिक सत्याप...