Chaibasa News: 15 अगस्त तक चलेगा युवाओं का माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण अभियान
चाईबासा, जुलाई 21 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। 15 अगस्त तक 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक युवाओं को पोर्टल से जोड़ना तथा उन्हें विभिन्न युवा विकास कार्यक्रमों से लाभान्वित करना है। इसके लिए जिले के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा जिला स्तरीय समन्वय समिति के माध्यम से अभियान को गति देने पर विशेष बल दिया गया। उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय सभागार में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक की गई। बैठक में जिले में संचालित किए जाने वाले माय भारत पोर्टल पंजीकरण अभियान सहित विभिन्न युवा सहभागिता एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- अधिकाधिक युवाओं को म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.