Chaibasa News: 14 वनग्रामों को राजस्व ग्राम में परिवर्तित करने की पहल तेज
चाईबासा, नवम्बर 2 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा एवं कोल्हान वन क्षेत्र में अवस्थित कुल 14 वनग्रामों को राजस्व ग्राम में परिवर्तित करने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक पहल तेज कर दी गई है। इसी क्रम में जिला समाहरणालय स्थित उपायुक्त प्रकोष्ठ में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सारंडा वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिरूप सिन्हा, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार एवं अपर उपायुक्त किस्टो कुमार बेसरा सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। इस क्रम में उपलब्ध मानचित्र, वनग्राम अधिसूचना से संबंधित दस्तावेज, प्लॉटिंग रिकॉर्ड तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों की समीक्षा करते हुए वास्तविक स्थिति का आकलन करने पर विशेष जोर दिया गया। 14 वनग्रामों को राजस्व ग्राम में परिवर्तित किए जाने के संदर्भ में चिह्नित कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.