चाईबासा, जुलाई 12 -- Chaibasa News: चाईबासा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पश्चिमी सिंहभूम में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान के तहत 14 जुलाई को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक बीएलओ-बीएलए-2 एवं चुनाव पाठशाला की द्वितीय बैठक आयोजित होगी। बैठक में प्रारूप एएसडीडी सूची की समीक्षा, दोहरे व स्थानांतरित मतदाताओं की पहचान तथा अनमैप्ड मतदाताओं को संबंधित मतदान केंद्रों से जोड़ने पर चर्चा होगी। जिला निर्वाचन कार्यालय ने मतदाताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पूर्व पोलिंग एजेंटों एवं राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय प्रतिनिधियों से बैठक में भाग लेने की अपील की है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि इस प्रक्रिया में किसी भी गैर-भारतीय नागरिक को शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: एसआईआर लेकर सर्वदलीय बैठक, सहय...