Chaibasa News: 10 अगस्त से रांजाबुरु खदान बंद करने की चेतावनी
चाईबासा, जुलाई 31 -- Chaibasa News: गुवा। खदान प्रभावित गांवों के मुंडा-मानकी, ग्रामीणों और सारंडा विकास समिति ने सेल गुवा प्रबंधन एवं ठेका कंपनी के खिलाफ आंदोलन का ऐलान करते हुए चेतावनी दी है कि यदि 9 अगस्त तक पूर्व में हुए लिखित समझौते को लागू नहीं किया गया तो 10 अगस्त से रांजाबुरु खदान का उत्पादन, लौह अयस्क डिस्पैच और ट्रांसपोर्टिंग अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी जाएगी। गंगदा पंचायत के मुखिया राजू शांडिल ने कहा कि स्थानीय लोगों के धैर्य की सीमा समाप्त हो चुकी है। उनका आरोप है कि बार-बार आंदोलन और खदान बंदी के बाद हुए लिखित समझौते का आज तक पालन नहीं किया गया। यह भी पढ़ें- समझौता लागू नहीं हुआ तो 10 अगस्त से रांजाबुरु खदान बंद करने की चेतावनी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.