चाईबासा, अक्टूबर 20 -- Chaibasa News: चाईबासा। बारीपोखरी पुराना चाईबासा में आदिवासी हो समाज युवा महासभा के पदाधिकारियों ने हातु दियुरियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें पारंपरिक त्योहारों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामाजिक रीति-रिवाजों से नई पीढ़ी को जोड़ने में दियुरियों की भूमिका पर चर्चा की गई।महासभा के राष्ट्रीय महासचिव गब्बरसिंह हेम्ब्रम ने दियुरियों से जन्म, विवाह और मृत्यु से जुड़े संस्कारों सहित प्राचीन परंपराओं में नई पीढ़ी की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पारंपरिक त्योहारों और सामाजिक रीति-रिवाजों के संरक्षण तथा विकास के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने दियुरियों से सामाजिक और धार्मिक परंपराओं से जुड़े मामलों में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।संवाद के दौरान बताया गया कि आदिवासी हो समाज ...