चाईबासा, सितम्बर 4 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। जिले में हाथी-मानव संघर्ष रोकने को मंत्री दीपक बिरुआ ने गुरुवार को वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान जिले में हाथी-मानव संघर्ष की वर्तमान स्थिति, हाथियों के आवागमन एवं उनके कॉरिडोर, प्रभावित लोगों को मुआवजा भुगतान, ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था तथा वन विभाग एवं जिला प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने जैसे विषयों पर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक में उपायुक्त मनीष कुमार, सारंडा वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिरूप सिन्हा, संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में लंबित मुआवजा मामलों का शीघ्र निष्पादन, प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा एवं बचाव व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा वन विभाग के साथ मिलकर आधुनिक एवं प्रभावी तंत्र विकसित करने पर ...