चाईबासा, जुलाई 20 -- Chaibasa News: जगन्नाथपुर। जगन्नाथपुर प्रखंड के डाकुवा जंगल स्थित प्राथमिक विद्यालय डाकुवा जंगल में जंगली हाथियों ने भारी नुकसान पहुंचाया। हाथियों के झुंड ने स्कूल भवन में घुसकर दो खिड़कियों एवं मुख्य दरवाजे को ध्वस्त कर दिया। साथ ही विद्यालय भवन के अंदर रखी कई सामग्री को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन एवं ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। स्कूल भवन को हुए नुकसान के कारण पठन-पाठन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जंगली हाथियों का लगातार आवागमन हो रहा है, जिससे जान-माल के साथ-साथ सरकारी संपत्तियों को भी नुकसान पहुंच रहा है।ग्रामीणों ने वन विभाग एवं प्रशासन से क्षतिग्रस्त विद्यालय भवन की शीघ्र मरम्मत कराने तथा हाथियों के आतंक से राहत दिलाने के...