चाईबासा, जुलाई 22 -- Chaibasa News: जगन्नाथपुर। हाटगम्हारिया थाना क्षेत्र के पाउपी गांव में सोमवार शाम वज्रपात से मवेशी की मौत हो गई। इस हादसे में पशुपालकों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार करीब तीन बजे अचानक मौसम बदला और हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए चरवाहा गांव के समीप एक पेड़ के नीचे मवेशी को एकत्र कर स्वयं भी वहीं खड़ा हो गया। इसी दौरान ठनका गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। पेड़ के नीचे खड़े मवेशी झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि चरवाहा बाल-बाल बच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...