चाईबासा, अक्टूबर 13 -- Chaibasa News: जगन्नाथपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के कुदापी डाउन के पास मंगलवार को कार और ट्रेलर की टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार छत्तीसगढ़ से टाटानगर जा रही थी।जानकारी के अनुसार, कुदापी डाउन के समीप सामने से आ रहे ट्रेलर से कार की टक्कर हो गई। टक्कर में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर हाटगम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।फिलहाल मृतकों और घायलों की आधिकारिक पहचान की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। द...