चाईबासा, जुलाई 28 -- Chaibasa News: चाईबासा। मोमिन कॉन्फ्रेंस की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ पीएलवी (पैरा लीगल वॉलंटियर) सम्मान प्राप्त स्वर्गीय बसंती गोप की आठवीं पुण्यतिथि मंगलवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का प्रायोजन एम.एस. स्टोर बासाटोंटो की संचालक शमीमा खानम ने किया।इस अवसर पर सदर अस्पताल के कुपोषण उपचार केंद्र (एमटीसी) में भर्ती बच्चों की माताओं के बीच वस्त्र एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही बेहतर कार्य करने वाले डालसा से जुड़े नौ पैरा लीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) को सम्मानित किया गया।एमटीसी प्रभारी डॉ. जगन्नाथ हेंब्रम, अधिवक्ता फादर अगस्तीन कुल्लू और समाजसेवी अधिवक्ता राजा राम गुप्ता ने स्व. बसंती गोप के सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। मोमिन ...