चाईबासा, जुलाई 5 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और मलेरिया, डायरिया जैसी मौसमी बीमारियों से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने मिशन उदय-2.0 के तहत आयोजित वर्चुअल समीक्षा बैठक में सभी स्वास्थ्यकर्मियों को टीम भावना के साथ कार्य करने और स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।उपायुक्त ने वर्षा ऋतु में मलेरिया एवं जलजनित रोगों की आशंका को देखते हुए सभी स्वास्थ्य संस्थानों में दवाएं, मलेरिया जांच किट, ओआरएस, जिंक टैबलेट एवं आवश्यक उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने बुखार सर्वेक्षण, संदिग्ध मरीजों की समय पर जांच, त्वरित उपचार और संवेदनशील क्षेत्रों...