Chaibasa News: स्वर्ण पदक विजेता विजय सुंडी सम्मानित
चाईबासा, नवम्बर 13 -- Chaibasa News: चाईबासा। जापान के आइची-नागोया में आयोजित 5वें पैरा एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश और पश्चिमी सिंहभूम का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले पैरा तीरंदाज विजय सुंडी को गुरुवार को जिला प्रशासन ने सम्मानित किया। समाहरणालय स्थित उपायुक्त प्रकोष्ठ में आयोजित समारोह में उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेनू और उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने उन्हें अंगवस्त्र, फल की टोकरी और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके कोच महर्षि महेंद्र सिंकु को भी सम्मानित किया गया। मौके पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि विजय सुंडी की उपलब्धि जिले के युवाओं और विशेषकर दिव्यांगजनों के लिए प्रेरणास्रोत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.