चाईबासा, सितम्बर 20 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। जिला के उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने कहा कि बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण के तहत जिले में स्पॉन्सरशिप कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योजना की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जरूरी है, ताकि पात्र बच्चों को समय पर इसका लाभ मिल सके। उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने की अपील की। परिवार आधारित देखभाल कार्यक्रम स्पॉन्सरशिप के तहत जिला स्तरीय शिविर सह कार्यशाला का आयोजन टाटा कॉलेज स्थित ऑडिटोरियम सभागार में किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त ने की। शिविर में जिले के विभिन्न प्रखंडों से लगभग 533 छात्र-छात्राओं तथा 500 से अधिक अभिभावकों एवं शिक्षकों ने भाग लिया।सहायक समाहर्...