चाईबासा, जुलाई 4 -- Chaibasa News: गुवा। केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु के विद्यार्थियों को लेकर जा रही सेल किरीबुरू की स्कूल बस को शनिवार सुबह मुर्गापाड़ा में अभिभावकों ने करीब 15 मिनट तक रोककर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसे देखते हुए बाद में बस को रवाना कर दिया गया। विरोध का कारण न्यू कैंप के विद्यार्थियों के लिए अलग बस सेवा बंद किया जाना बताया गया।अभिभावकों के अनुसार, न्यू कैंप के 30-40 बच्चे अब पहले से भरी हिलटॉप-मुर्गापाड़ा रूट की बस में सफर करने को मजबूर हैं। इससे बस में क्षमता से अधिक बच्चे यात्रा कर रहे हैं, धक्का-मुक्की की स्थिति बनती है और कई बच्चे चोटिल भी हो चुके हैं। कई बार सीट नहीं मिलने से विद्यार्थियों को स्कूल तक नहीं पहुंच पाते।स्थानीय महिला जोया खान ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा ...