चाईबासा, जुलाई 18 -- Chaibasa News: चाईबासा। झींकपानी थाना अंतर्गत आसुरा गांव निवासी कोंदरो बोइपाई ने अपने सौतेले छोटा भाई कृष्णा बोइपाई के खिलाफ जान लेवा मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। झींकपानी थाना में 16 जुलाई 2026 को दर्ज मामले में बताया गया है कि 12 जुलाई को कोंदरो बोइपाई रात के लगभग 10 बजे अपने घर के बरामदे पर खटिया लगा कर सो रहा था। उसी समय उसका सौतेला भाई कृष्ण बोइपाई आया और गाली गलौज करते हुए कहा कि तुम भगनी सब को गाली देते हो और अचानक लात घुसा और डंडा से मारपीट करने लगा। इसी बीच बहन सूमी बोइपाई बीच बचाव करने आई तो उसे भी मारने के लिए दौड़ाया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: छापेमारी में झुनाठी से अभियुक्त गिरफ्तार कृष्ण बोइपाई ने कोंदरो बोइपाई को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जब वह जमीन पर गिर कर बेहोश हो गया तो उसे मर...