चाईबासा, नवम्बर 29 -- Chaibasa News: गुवा । सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करने के उद्देश्य से रविवार को किरीबुरू थाना प्रभारी के नेतृत्व में चाईबासा पुलिस की ओर से विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी सहयोग किया। अभियान के तहत सैडल घाटी से किरीबुरू तक सड़क के दोनों किनारों पर उगी झाड़ियों की कटाई की गई तथा साफ-सफाई की गई। सड़क किनारे घनी झाड़ियों के कारण वाहन चालकों को आवागमन के दौरान परेशानी होती थी। कई स्थानों पर मोड़ के पास दृश्यता भी प्रभावित होती थी, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। झाड़ियों को हटाने से सड़क पर आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित बनाने का प्रयास किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने आम लोगों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागर...