चाईबासा, अक्टूबर 24 -- Chaibasa News: गुवा । स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के निदेशक (खान) विकास मनवाटी ने मेघाहातुबुरू जनरल ऑफिस के कॉन्फ्रेंस हॉल में विभिन्न श्रमिक यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त बैठक की। बैठक में मजदूरों की लंबे समय से लंबित समस्याओं और विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। हालांकि, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रबंधन की ओर से ठोस निर्णय नहीं लिए जाने से श्रमिक नेताओं में असंतोष देखा गया। बैठक में किरीबुरू सेल अस्पताल की बदहाल चिकित्सा व्यवस्था का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। यूनियन प्रतिनिधियों ने अस्पताल में सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ और स्त्री रोग विशेषज्ञ की कमी, वर्षों से बंद ब्लड बैंक तथा रेफरल सुविधा से जुड़ी समस्याओं पर सवाल उठाए। इस पर प्रबंधन ने कहा कि डॉक्टर यहां आने के इच्छुक नहीं हैं। प्रबं...